गैरसैंण। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर बालक-बालिका वर्ग की दौड़ में सरस्वती तथा देवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में कुलदीप सिंह पंवार और कार्तिकी प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में कुलदीप पंवार और पूजा प्रथम रहे। भाला फेंक में देवेंद्र तथा पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारी डा. रामचंद्र सिंह नेगी, डा. शिवनारायण सिद्ध, हरीश चंद्र, कुलदीप जोशी, गोपी मैखुरी, सतीश चंद्र, सुनील सिंह, केशव गैरोला, शिवराज सिंह, पंकज तिवारी, विनय श्रीवास्तव, योगेंद्र राणा और भरत सिंह आदि मौजूद रहै।