फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव ईवीएम से करवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भक्तियाना में पूर्व छात्रनेता मुकेश चमोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईवीएम मशीन से चुनाव करवाए जाने की मांग की गई। चमोली ने कहा कि मतपत्रों से करवाए गए चुनाव अधिकतर विवाद का कारण बन जाते है। कहा कि मतपत्रों के ऊपर स्याही गिरने व कतिपय मतदाताओं की ओर से कोरे मतपत्रों को मतदान पेटी में डालने से मतदाता अपने मत का सही उपयोग नही कर पाते है। जबकि कई मतदाता एक ही मतपत्र में कई चुनाव चिन्हों पर मुहर लगा देते है। इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन का उपयोग एक मात्र सही विकल्प है। बैठक में कमलेश रयाल, कमल नैथानी, संजय रावत, विनोद राणा, गिरीश जखमोला, अनुज रावत, अमित भट्ट, रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें