गोपेश्वर। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर मौसम खराब रहा। मौसम में आए बदलाव से अचानक ठंड लौट आई है। जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्र में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जोशीमठ और गोपेश्वर में ठंडी हवाएं चलती रही।