ब्यूरो/ऋषिकेश । लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से बैडमिंटन के नेशनल खिलाड़ियों को आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी हर गिरि ने नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी वरुण जैन, नीरजा व उनके शिक्षक जितेंद्र बिष्ट को सम्मानित किया। त्रिवेणीघाट स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के लिए सरकार के स्तर से हरसंभव सहायता की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने क्लब द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बधाई दी। क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने बताया कि नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप बनारस में और नेशनल पैरा वॉलीबाल चैंपियनशिप जयपुर में नीरजा ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस अवसर पर अभिनव गोयल, सुशील छावड़ा, पुनीत गर्ग, अतुल जैन, विशाल कक्कड़, अजय गोयल, भारत भूषण रावल, मयंक गुप्ता, वैभव गुप्ता, कोमल मखीजा, युविका चंदानी, आयुशी छावड़ा, नेहा जैन, डॉ. राजे नेगी, धीरज मखीजा, डॉ. गगन शर्मा आदि मौजूद थे।