श्रीनगर। आर्यन छात्र संगठन ने छात्रों की समस्याओं का निराकरण न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ महासचिव देवकांत देवराड़ी के नेतृत्व में कार्यवाहक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से मुलाकात की। देवराड़ी ने कहा कि उन्होंने डेढ़ माह पूर्व तत्कालीन कुलपति को छात्रों के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मांग पत्र में बिड़ला परिसर के मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, बिड़ला व चौरास परिसर में वाई-फाई सुविधा, पुस्तकालय का समय परिवर्तन सहित 28 मांगे थी। छात्रों ने कहा कि 7 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्ता करने वालों में प्रदीप रावत, लवीश राणा, राबिन सिंह, नीरज रैम्स आदि शामिल थे।