फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में चल रहे सहकार भारती के प्रांतीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री धन सिंह रावत को शिरकत करनी थी। लेकिन एन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। सहकारिता आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। सहकारिता को बढ़ावा देकर पलायन की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने भी विचार रखे। इस मौके पर किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विष्णु बोवड़े, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, सह संयोजक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, अजयपाल सिंह रावत, मुकेश नेगी, संदीप महावर, अजय, सोमनाथ, नरेंद्र, दिनेश पाल, विकास नागर, पुष्प राज, नीरू देवी, संदीप मोंगा, बाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें