गैरसैंण। अंडर 16 और 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया का रविवार को समापन हो गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची 3 अप्रैल को जारी की जाएगी। यहां आयोजित चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे 62 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, पूर्व प्रमुख जानकी रावत, हेमा मठपाल, पूरन सिंह नेगी, पवन भंडारी, राजेंद्र खनेड़ा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्पा खनूड़ी और सुरेंद्र लाल शाह आदि मौजूद थे।