देवाल। ब्लाक के नमला गांव से चनियाली आते हुए एक ग्रामीण खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक नीरज पुरोहित ने बताया कि कपकोट ब्लाक के ऐठानी गांव निवासी कुंदन राम (55) पुत्र गुसाईं राम शुक्रवार शाम को देवाल के नमला गांव से चनियाली गांव आ रहा था। इस दौरान कुंदनराम अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।