गोपेश्वर। आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए चमोली आपदा प्रबंधन विभाग को शासन की ओर से ड्रोन कैमरा मिला है। जिलाधिकारी की मौजूदगी में कैमरे का सफल परीक्षण किया गया। लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को ड्रोन कैमरे का उपयोग, परिचालन विधि, तकनीकी का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि ड्रोन कैमरा 500 मीटर तक की दूरी तक उड़ान भर सकता है। इसके माध्यम से फोटो एवं वीडियो तैयार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चमोली जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। आपदा के दौरान ड्रोन कैमरा खोज एवं बचाव कार्य में सहायक सिद्ध होगा।