ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनावों में पछवादून बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। तहसील परिसर स्थित पछवादून बार एसोसिएशन के हॉल में आयोजित मतदान में 219 अधिवक्ताओं में से 209 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मालूम हो कि इस बार बार काउंसिल के सदस्य के लिए पछवादून बार एसोसिएशन से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल, अनिल कांडपाल, विपिन जोशी भी मैदान में है। मतदान प्रक्रिया चुनाव अधिकारी और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव के बाद मतदान पेटियों को सील कर नैनीताल भेज दिया गया। 31 मार्च को नैनीताल में मतगणना होगी। इस बार बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में 20 पदों के चुनाव के लिए 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।