फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में होगी ई-लर्निंग क्लास शुरू : कंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। भटकोट व देवप्रयाग संकुल के प्राथमिक विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया।
विज्ञापन

बुधवार को भटकोट वदेवप्रयाग संकुल के प्राथमिक विद्यालयों का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। वार्षिकमोत्सव में दोनों संकुलों के 32 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के सभी विद्यालयों में विधायक निधि से ई लर्निंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी। सभी विद्यालयों को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय देवप्रयाग को 5 कंप्यूटर देने की घोषणा भी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत प्राथमिक विद्यालय पलेठी के छात्रों का श्रीकृष्ण राधा नृत्य, तुणगी विद्यालय का हो चैता मेरी चैता, देवप्रयाग विद्यालय के छात्रों का नेपाली नृत्य खूब सराहा गया। प्राथमिक विद्यालय महडजाली की छात्रा सोनिया ने कन्या भूण हत्या पर भाषण दिया। प्राथमिक विद्यालय भ्वींट के छात्र सचिन के चुटकुलों ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रूपा और तनूजा ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने कहा अब जामणीखाल में प्राथमिक विद्यालयों का वार्षिकोत्सव आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें