फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। पेयजल लाइन से कनेक्शन नहीं मिलने के चलते नाराज मैखोली के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
तहसील कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण रामलाल टम्टा ने कहा कि स्वैप की ओर से पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। समिति की ओर से निर्माणाधीन पेयजल योजना से कई बार पानी के कनेक्शन की मांग की गई, लेकिन पेयजल कनेक्शन नहीं दिया गया। रामलाल के समर्थन में गोपाल राम, बुद्धिबल्लभ, जगमोहन, कुलदीप बिष्ट आदि ने धरना दिया। दूसरी ओर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि संबंधित ग्रामीण से मामले में कई बार वार्ता करने के प्रयास किए गए, लेकिन ग्रामीण रामलाल टम्टा भूख हड़ताल पर अडिग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें