कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए एक ग्रामीण ने मंदिर समिति को आधा नाली भूमि दान दी है। डिम्मर गांव के निवासी और बीकेटीसी के पूर्व सदस्य एडवोकेट जगदीश प्रसाद डिमरी ने अपने पिताजी पूर्व विधायक स्व. घनश्याम डिमरी की स्मृति में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए आधा नाली भूमि दान की है। मंदिर समिति के विधि अधिकारी एसएस बर्तवाल ने बताया कि भूमि की विधिवत रजिस्ट्री कर दी गई है।