गोपेश्वर। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान नियम 300 में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने गैरसैंण को जिला बनाने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने कहा कि भराड़ीसैंण में विधान भवन और मिनी सचिवालय के निर्माण हो रहे हैं। यहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जानी हैं। लिहाजा गैरसैंण को जिला बनाना बेहद जरूरी है। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि चमोली जिलाधिकारी बार-बार भराड़ीसैंण नहीं आ सकते हैं। यहां कई निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। विधानसभा में विधायक के प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है।