गोपेश्वर। थाना पुलिस ने गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर अवैध रूप से पांच पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर शनिवार शाम गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर ब्रह्मसैंणक समीप जब पुलिस द्वारा प्रमोद बिष्ट निवासी देवलधार की कार की चेकिंग की गई, तो उससे पांच पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार सीज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।