फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष् णानगर के समीप गुलदार दिखने से खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/श्यामपुर। आईडीपीएल स्थित कृष्णानगर के समीप बीते शुक्रवार की रात को फिर से गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार गुलदार की दस्तक व विभिन्न स्थानों पर उसके दिखाई देने से क्षेत्रवासी दहशतजदा हैं। आईडीपीएल के समीप कृष्णानगर इलाके में बीती रात को गुलदार दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद वह जंगल में चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में घनी बस्ती है, ऐसे में कभी भी गुलदार किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। बताया कि कुछ दिन पूर्व टिहरी विस्थापित व आईडीपीएल परिसर स्थित आयकर विभाग के कार्यालय के समीप भी गुलदार दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आईडीपीएल व इसके आसपास के जंगल में गुलदार की सक्रियता लगातार बनी हुई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, विजय कुमार, अनिकेत आदि ने बताया कि बावजूद इसके वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने व नागरिकों की सुरक्षा के लिए शिकायत के बावजूद कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किए हैं। उन्होंने विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें