ब्यूरो/ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2017-18 की वित्तीय उपलब्धियों के आधार पर करीब 66 करोड़ का अंतरिम लाभांश का चेक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आलोक कुमार को सौंपा। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अपर महाप्रबंधक एके पोरवाल और वरिष्ठ प्रबंधक (ऊर्जा) मृदुल दुबे ने उक्त चेक लखनऊ स्थित शक्ति भवन में प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार को सौंपा। टीएचडीसीआईएल के कॉरपोरेट संचार विभाग के उप महाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि टीएचडीसी भारत सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसमें भारत सरकार को 75 प्रतिशत और यूपी सरकार की 25 फीसदी की सहभागिता है। बताया कि प्रमुख सचिव को अंतरिम लाभांश की 66,08,81,480 रुपए की धनराशि का चेक सौंपा गया।