फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखवाड़ बांध योजना शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

लखवाड़ बांध परियोजना को शुरू करने की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली जाकर सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र योजना को शुरू करने का आश्वासन दिया है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और कालसी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि 30 साल से योजना लंबित पड़ी है। योजना निर्माण से उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब राज्य के लोगों को लाभ मिलेगा। बिजली संबंधित समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। क्षेत्र का विकास हो सकेगा और पर्यटन में भी इजाफा होगा। इस मौके पर बलवीर सिंह चौहान, कुंवर सिंह रावत, चतर सिंह चौहान, अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें