फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं होने से नाराज छात्रों ने बृहस्पतिवार से महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले एक साल से महाविद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। लगातर शिकायत के बाद भी उच्च शिक्षा विभाग और महाविद्यालय प्रशासन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पा रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमिक अनशन के बाद 24 मार्च को रैली का आयोजन किया जाएगा। यदि 24 मार्च तक महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की कार्रवाई नहीं की गई तो 26 मार्च से अनिश्चतकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें