फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी साइबर सुरक्षा में रोजगार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। साइबर रैडिक्स संस्थान की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में गढ़वाल विवि के छात्रों को साइबर सुरक्षा में रोजगार से संबंधित जानकारी दी गई। छात्र संघ कोषाध्यक्ष की पहल पर बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित कार्यशाला में साइबर रैडिक्स संस्थान के प्रबंधक रजत कबडाल ने साइबर सुरक्षा से संबंधित तथ्यों व इसमें रोजगार की संभावनाओं पर छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के आयोजन में मानवेंद्र राणा, राजीव श्रीवास्तव, शिवम पंत, हिमांशु गोदियाल, गौरव बिष्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें