ब्यूरो/डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना डिजीटल इंडिया के तहत डोईवाला ब्लॉक के दूूधली ग्राम पंचायत को वाई-फाई से जोड़ने के लिए सोमवार को गांव में आई टीम ने सर्वेक्षण किया। विकास खंड डोईवाला की दूधली ग्राम पंचायत के लोगों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए डिजीटल इंडिया योजना कारगार साबित होगी। सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था सीएससी के प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत में सर्वेक्षण किया। सर्वे में पूरी ग्राम पंचायत को वाई-फाई जोन में रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्रामीण अजय कुमार ने जून 2016 में प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर दूधली को डिजीटल बनाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ग्राम पंचायत को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया था। ग्राम प्रधान हीरा थापा, सामाजिक कार्यकर्ता कमल थापा, ललित पंत, संजय आदि ने गांव में शहर जैसी सुविधाओं के बढ़ने की प्रक्रिया को उत्साहजनक बताया है।