कर्णप्रयाग। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति भी आज मंगलवार को भराड़ीसैंण में विधानसभा का घेराव करेगी। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में चमोली के आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय महामंत्री डा. अमर सिंह, जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, रुद्रप्रयाग के जीत सिंह राणा, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जोशी, भाष्कर पांडे, मधु नौटियाल, ललिता आदि ने विचार व्यक्त किए। ब्यूरो