थराली/आदिबदरी। सोमवार को गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर थराली और आदिबदरी में धरना प्रदर्शन हुआ। थराली में संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग को लेकर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की उपेक्षा कर रही है। क्रमिक अनशन करने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश उनियाल, संरक्षक प्रीतम सिंह रावत, मोहन प्रसाद बहुगुणा, हरीश पंत, विजय कुमार, प्रेम कुमार, प्रदीप सिंह आदि थे। जबकि आदिबदरी में गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति की ओर से आयोजित क्रमिक अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन करने वालों में नंदा सिंह नेगी, बिंदी लाल, गजपाल राम, बलवंत सिंह भंडारी, लक्ष्मण खंडूड़ी, बचन सिंह नेगी, बिमला देवी, मुन्नी देवी बीना देवी, सरिता देवी थे।