गोपेश्वर। चैत्र नवरात्रे के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में भी देवी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दशोली क्षेत्र के घुड़साल गांव में शक्तिपीठ इंद्रामति देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पाठ और यज्ञ का आयोजन चल रहा है। इस दौरान महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के महिला व युवाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया। मंदिर में आचार्य ब्राह्मण विजय प्रसाद मैठाणी ने मां का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना संपन्न की। वहीं, बिरही के वीर भद्रेश्वर मंदिर में चल रहे श्रीमद देवी भागवत कथा में कथावाचक शैलेंद्र सती ने मां भगवती के विभिन्न स्वरुपों का वर्णन किया।