फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में शोभा यात्रा, थराली में पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर/थराली। नव संवत्सर के शुभारंभ पर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं, आचार्यों ने नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली। देव डोलियों और ढोल नगाड़ों के साथ विद्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए शोभायात्रा हवाई पट्टी स्थित कालिंका देवी मंदिर और पन्नेश्वर शिवालय पहुंची। दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा वापस विद्यालय पहुंची। शोभा यात्रा में प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी, वरिष्ठ आचार्य कल्याण सिंह रावत, गायत्री देवी, ज्योति कनवासी, लक्ष्मी बमोला, रीना, मुकेश आदि शामिल थे। सिमली में भी विद्यामंदिर और शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शोभा यात्रा निकाली। दूसरी ओर थराली में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। कार्यक्रम में जिला संघ संचालक गणेश मिश्रा, जिला प्रचारक योगेश, जिला कार्यवाह मुकेश, रमेश पुरोहित, राजेंद्र बिष्ट, नवीन, इंद्र सिंह, गंगादत्त, कमल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें