जोशीमठ। विद्या भारती की ओर से शनिवार को नगर में विशिष्ट उद्देश्य ग्राम जागरण से समाज जागरण कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शैक्षिक उन्नयन संस्कार, सामाजिक समरसता तथा परिवार प्रबोधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पंवार ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम का आयोजन पैनी गांव में किया जाएगा। इस मौके पर शारदा प्रसाद, प्रदीप नौटियाल उमा शंकर सेमवाल और हरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।