कर्णप्रयाग। ब्लाक के नौटी में आयोजित होने वाला हरियाली पूड़ा मेला 21 से 23 मार्च तक आयोजित होगा। मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को आमंत्रित किया गया है। नौटियाल ने बताया कि नौटी नंदा देवी मंदिर में 18 मार्च से पूजा अनुष्ठान शुरू किया जाएगा।