फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डोलियों व श्रद्धालुओं ने किया संगम पर स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। चैत्र नवरात्र को लेकर संगम स्थल पर देव डोलियों व श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में स्नान कर पूजा अर्चना की। शनिवार को हिंडोलाखाल, पौड़ी, कोठी व पालकोट से ढोल दमाऊं के साथ पहुंची राजराजेश्वरी व कालिंका की डोलियों व देव निशानों ने अलकनंदा व भागीरथी के संगम पर गंगा के पवित्र जल से स्नान किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी गंगा में डूबकी लगाई। इस मौके पर राजराजेश्वरी मंदिर समिति अध्यक्ष राजा राम उनियाल, डा. जेपी उनियाल, ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी, अश्वनी उनियाल, कर्ण सिंह, कैलाश उनियाल आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा स्नान के बाद चैत्र नवरात्र के दौरान गांव में माता का पाठ व पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें