फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में नहीं मिलती एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोगों को दिन के समय सीएचसी चकराता में मौजूद 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 108 नंबर पर फोन करने पर लोगों को हर बार एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने का जवाब ही मिलता है। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों से घायलों और मरीजों को अस्पताल तक ले जाना पड़ता है। सैकड़ों गांव की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले 108 में दोपहर की पाली में तैनात पायलेट ने नौकरी छोड़ दी। तब से एंबुलेंस दोपहर में काम नहीं कर रही है। सिर्फ रात्रि ड्यूटी वाले कर्मचारी गाड़ी चला रहे हैं। दिन में वाहन खड़ा रहता है। स्थानीय निवासी चमन सिंह, दिनेश, भाव सिंह, राम सिंह आदि का कहना है कि कहने को तो भले ही प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे करे लेकिन हकीकत में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। सम्पर्क करने पर 108 के प्रदेश हेड मनीष टिक्कू ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। शीघ्र व्यवस्था सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें