कर्णप्रयाग। पोखरी ब्लाक के सूगी गांव के आपदा प्रभावितों को इंडेन गैस एजेंसी ने नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटे। इस गांव में वर्ष 2016 में भूस्खलन से कई लोग प्रभावित हुए थे, जिस पर प्रशासन की पहल पर यहां 12 प्रभावितों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजा चौहान और एजेंसी के राजपाल नेगी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।