फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने किया वृद्ध महिलाओं को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को वृद्ध महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किए बिना देश महान नहीं बन सकता। वृद्ध लोग ही देश के युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान 30 वृद्ध महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश मंत्री नीरू देवी ने महिलाओं के संगठित होने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रचिता ठाकुर ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री हन्नी पाठक, पूर्व जिला मंत्री सुमन, जिला उपाध्यक्ष आशा चौहान, कमलेश कश्यप, कांति देवी, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, गंगा देवी, सुशीला नेगी, शांति देवी, रेखा, कपिल, अंग्रेज कौर, सुनीता भट्ट, सुमित्रा देवी, विमला मैठाणी, कामिनी, राधिका, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें