ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार को ऑनलाइन उपज बिक्री कार्यक्रम ई-नाम की शुुरुआत की गई। हरिद्वार रोड स्थित मंडी कार्यालय में अध्यक्ष रामविलास रावत ने ई-नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन माजरी के किसान भोला की उपज को ऑनलाइन बेचा गया। काश्तकार भोला की उपज की खरीदारी के लिए ई-नाम प्रोग्राम पर तीन थोक विक्रताओं ने बोलियां लगाई थी। अध्यक्ष रामविलास ने क्षेत्र के किसानों से ई-नाम कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर सचिव नंदनी उनियाल, रविश कुमार, अजय कुमार रतूड़ी, चंद्रशेखर, देवेंद्र कुमार, अनुपम सक्सेना आदि मौजूद रहे।