श्रीनगर/कीर्तिनगर/ देवप्रयाग। तीन सूत्री मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक व राजस्व सेवक बुधवार को पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। इस मौके पर श्रीनगर तहसील में हड़ताली कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे बाजी की। कहा कि मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। दूसरी ओर तहसील देवप्रयाग व कीर्तिनगर में भी कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस मौके संघ के अध्यक्ष दिनेश डोभाल, शिव प्रसाद नौटियाल, विजय कुमार, दिनेश चंद्र खंडूडी, तारचंद, गजेंद्र रतूडी, सुरेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, गौरव लिंगवाल, शिव लाल, पूरण सिंह धनाई आदि धरना स्थल पर मौजूद थे।