फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने घरों की चौखटों पर बिखेरे रंग बिरंगे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। चैत्रमास की फूल संक्रांति (फूलदेई) का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। पूरे माह चलने वाली इस परंपरा के लिए बच्चे सालभर तक इंतजार में रहते है। इस मौके पर छोटे बच्चों की टोलियों ने बुधवार सुबह नगर व गांव के घरों की चौखटों पर रंग बिरंगे फूल बिखेर कर फूलदेई त्योहार का शुभारंभ किया। पहाड़ों में चैत्र माह की शुरुआत फूलदेई के पर्व के साथ की जाती है। माना जाता है कि इस पर्व पर जहां बसंत में ग्रीष्म ऋतु का स्वागत किया जाता है, वहीं घर की चौखटों पर फूल डालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। इस त्योहार में पीले रंग का मखमली फ्योंली का फूल सबसे खास माना जाता है। बच्चों में रंग बिरंगे फूलों को बिनने व अपनी फूलों की टोकरी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाने के लिए होड लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें