ब्यूरो/अमर उजाला/ त्यूनी।
लोक पंचायत के तत्वावधान में पजिटिलानी गांव में चल रहे चिंतन शिविर का समापन सोमवार को हो गया। इस दौरान मुख्य वक्ता सीएचसी के डॉ. दिनेश चौहान ने कहा कि सामाजिक जागरण की दृष्टि से लोक पंचायत का महत्वपूर्ण स्थान है। पंचायत का काम संस्कृति का संवर्धन करना है। जौनसार बावर की संस्कृति का अलग स्थान रहा है। लेकिन समय के साथ यहां की संस्कृति और रीति-रिवाजों का सही ढंग से प्रचार नहीं हो सका। इसके चलते आज यह संस्कृति विलुप्ति की कगार पर खड़ी है। लोक पंचायत के सदस्य श्री चंद शर्मा ने कहा कि समिति राजनीति से दूर सामाजिक भाव जगाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक केएस चौहान, जीआईसी के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह राणा ने भी विचार रखे। इस मौके पर महावीर सिंह नेगी, जयपाल सिंह चौहान, दिलावर सिंह तोमर, शूरवीर तोमर, अनिल तोमर, शिविर के संयोजक सुनील बिष्ट, प्रीतम सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सतपाल चौहान, गंभीर सिंह चौहान, गीता राम शर्मा, नरेंद्र सिंह, कांति चौहान, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।