फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में सिखाये जा रहे जूडो-करांटे के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण में महाविद्यालय की 40 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक डा. राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को फ्री किक, बैक किक, फ्रंट किक, सोमर सौलटिंग के साथ ही पंचिंग की टेक्निक सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण ले रही सोना रावत, प्रियंका, दीक्षा, अंजना, मनीषा, अदिति, श्वेता, संगीता, भावना और शिवानी का कहना है कि प्रशिक्षण से आत्मरक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है। अन्य छात्राओं को भी प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करेंगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी ने महिला प्रकोष्ठ को इस शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डा. श्वेता विश्नोई, डा. हर्षी खंडूरी, डा. सरिता चौहान, डा. भावना मेहरा, डा. सरिता पंवार और डा. ममता असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें