फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...उक्रांद युवा मोर्चा लड़ेगा व्यवसायी किराएदारों की हक की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऑल वेदर रोड निर्माण से बेरोजगार हो रहे व्यवसायी किराएदारों के हक की लड़ाई अब न्यायालय के माध्यम से लड़ी जाएगी। शनिवार को उक्रांद (युवा) के जिलाध्यक्ष टिहरी गणेश भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि ऑल वेदर रोड निर्माण से कई व्यवसायी किराएदार बेरोजगारी की कगार पर है। भट्ट ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रेषित पत्र में कहा कि कई व्यवसायियों ने अपने व्यवसाय के लिए बैंकों से लाखों का कर्जा लिया है। अगर उनकी दुकानें ऑल वेदर रोड निर्माण में चली गई तो उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। ऐसी दशा में वह बैंक से लिया गया ऋण भी नही चुका पाएंगे। भट्ट ने कहा कि एक ओर सरकार जहां प्रभावित दुकान के भवन स्वामियों को चार गुना मुआवजा दे रही है, वहीं किराए की दुकान चलाने वालों की उपेक्षा की जा रही है। भट्ट ने मांग की है कि किराए पर दुकान चलाने वाले व्यवसायियों को या तो दुकान दी जाय या फिर उन्हें उनकी आय के अनुरूप मुआवजा का भुगतान किया जाय। भट्ट ने कहा कि व्यवसायियों की इस समस्या को लेकर उक्रांद युवा मोर्चा अगले माह उच्च न्यायालय की शरण में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें