जोशीमठ। 27 मार्च से बदरीनाथ से शुरू हो रही गंगा जन जागरण यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को गंगा समग्र समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। यात्रा के सफल संचालन के लिए खंड स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में लक्ष्मण नैनवाल को सह संयोजक और रोहिणी रावत, रमा भंडारी, आरती उनियाल, मनोरमा, देवेश्वरी, सरिता, विजया, बदरी प्रसाद, लक्ष्मण फरकिया, भगवती प्रसाद, प्रेम सिंह, प्रवेश डिमरी, भगवती कप्रवाण, भीम सिंह, कृष्णदीप, प्रदीप पंवार, मनोरमा मेहता, बसंत लाल, राजेंद्र, महावीर और अनिल को सदस्य बनाया गया। गंगा समग्र के जिला संयोजक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले सदस्य 26 मार्च को पांडुकेश्वर में एकत्रित होंगे और यात्रा 27 मार्च को बदरीनाथ धाम से गंगाजल लेकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान लोगों को नदियों की स्वच्छता और निर्मलता को बचाए रखने के लिए जागरूक किया गया।