फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत क्लब ने पहले मैच में गोल्डन क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /डोईवाला।
विज्ञापन

खादिम क्लब तेलीवाला की ओर से आयेजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में राजपूत क्लब कुड़कावाला ने गोल्डन क्लब चायबाग को चार विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। टॉस जीतकर गोल्डन क्लब चायबाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाए। जिसमें आरिफ ने 30 और सुल्तान ने 25 रन टीम के लिए जोड़े। राजपूत क्लब के मोनू और अकरम ने दो- दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजपूत क्लब कुड़कावाला ने 18 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक अभिषेक लोधी ने 57, गजेन्द्र बोरा ने 35 और मोनू ने 25 रन बनाए। तेलीवाला मैदान पर बृहस्पतिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने किया। खिलाड़ियों का परिचय लेने के बाद उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्त्वि विकास के साथ कॅरियर की भी अपार सभांवनाएं हैं। समाजसेवी जाकिर हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। उद्घाटन अवसर पर रूपचंद, इमरान, रिजवान, जलालुदीन, अमरजीत सिंह बिट्टा, आनन्द बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें