नंदप्रयाग/पीपलकोटी। क्षेत्र की आराध्य देवी मां चंडिका के मंदिर में चल रहा श्रीमद्देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। चंडिका मंदिर में पहुंची क्षेत्र की ध्याणियों ने मां चंडिका के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। कथावाचक पंडित गिरीश चंद्र कैलखुरा ने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव-शक्ति विराजमान हैं। इस मौके पर मुख्य पुजारी लक्ष्मी प्रसाद सती, डा. जेपी वैष्णव, अधिवक्ता समीर बहुगुणा, प्रधान तेजवीर कंडेरी, संजय रौतेला, हरीश रौतेला, कुलदीप रौतेला, अवतार सिंह कंडेरी, अब्बल सिंह, मंगल सिंह, गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, गजेंद्र रावत और सुनील रावत आदि मौजूद थे। वहीं, पीपलकोटी के मायापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस मौके पर कथावाचक आचार्य वेद प्रकाश भट्ट, मुख्य यजमान सुबोध ममर्गाइं, पंडित संदीप तिवारी, प्रशांत तिवारी, जयनंद जोशी, हिमांशु और पीतांबरी देवी आदि मौजूद थे।