ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
एलआईयू के कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। एक सप्ताह पूर्व एलआईयू के एक कर्मचारी को शहर में सड़क पर एक मोबाइल फोन मिला था। फोन की जांच में कर्मचारी को कई फोटोग्राफ्स दिखे, जिनमें एक फोटोग्राफ मुनिकीरेती के कॉटेज का था। पूछताछ में मोबाइल ब्राजील निवासी ईडिना नेवसलोपेस का निकला। इसके बाद यूनिट के कर्मचारियों ने सोमवार को ईडिना से संपर्क साधकर मोबाइल फोन वापस कर दिया। ईडिना ने बताया कि 10 दिन पहले वह ऋषिकेश घूमने निकली थी, इसी दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया था।