गोपेश्वर। दिल्ली के हम फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संवर्धन के लिए चमोली के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया को जंगल मित्र सम्मान से सम्मानित किया है। देहरादून में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनमानस को आगे आने की आवश्यकता है। धन सिंह घरिया मौजूदा समय में चमोली के जीआईसी गोदली में शिक्षक हैं। वे अभी तक बीस हजार से अधिक पौधों का रोपण कर चुके हैं। चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि यह सम्मान पर्यावरण प्रेमियों में ऊर्जा पैदा कराएगा।