गोपेश्वर। विधायक मगनलाल शाह के निधन पर चमोली जिला बार एसोशिएसन ने सोमवार को शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जिला न्याय भवन परिसर में आयोजित शोक सभा में एसोशिएसन के अध्यक्ष शंकर मनराल ने कहा कि विधायक मगनलाल का निधन जिले के लिये अपूर्णीय क्षति है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, मनोज भट्ट, रघुनाथ बिष्ट, राजेंद्र नेगी, रितेश बगवाड़ी, नंदन बिष्ट, सतीश सेमवाल और भूपाल सिंह आदि मौजूद थे।