फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीटी शिविर में204 वाहन चालकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आईडीटी देहरादून की ओर से आयोजित वाहन चालकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षक अशोक धीमान व हरचरण सिंह ने वाहन चालकों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ ही यातायात नियमों के बारे में बताया। शिविर में 52 हैवी व 152 लाइट व्हीकल चालकों ने अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए प्रशिक्षण में पंजीकरण करवाया। इस मौके पर टैक्सी-मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष राकेश बर्त्वाल, सचिव महावीर बहुगुणा, वीरेंद्र रावत, चंद्र सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें