फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार का चार दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश। शांतिकुंज प्रज्ञा मंडल गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेला रविवार को संपन्न हो गया है। इस मौके पर शांतिकुंज के संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु श्रीराम शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। शांतिकुंज के प्रतिनिधि रामजन्म शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से आचार्य श्रीराम शर्मा की लिखित विभिन्न आध्यात्मिक साहित्य की पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। चार दिवसीय पुस्तक मेले में लोगों अपने पसंद की आध्यात्मिक पुस्तकों की खरीदारी की। इस अवसर पर श्रीधर त्रिपाठी, डॉ. भारत भूषण, वीसी पंत, उमादत्त थपलियाल, आलोक शर्मा, राजेश्वरी पंत, राजेश्वरी बहुगुणा, रमा त्रिपाठी, यशोदा वर्मा, मदन गोपाल, अशोक शर्मा, डॉ. भारत भूषण, कुबेर दत्त शर्मा, कृष्णा बहुगुणा, रमा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें