फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा-युवतियों को दी ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नेहरु युवा केंद्र रुद्रप्रयाग का तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हिमाद संस्था के शिक्षा-प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हड़ाकोटी में संपन्न हुआ। इस दौरान युवक-युवतियों को युवा नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास, जीवन कौशल सहित ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ तहसील के 46 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य कोषाधिकारी चमोली वीरेंद्र कुमार और अपर कृषि अधिकारी डा. जीतेंद्र भाष्कर ने प्रशिक्षण के दौरान युवक-युवतियों को कई विकास योजनाओं और जीवन कौशल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमिता के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। व्यक्तिगत विकास के लिए यह जरूरी है कि युवा सकारात्मक सोच, जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर ग्रामीण विकास में साझेदार बनें। इस मौके पर नेहरु युवा केंद्र के समन्वयक डा. योगेश धस्माना, पूर्व पशु प्रसार अधिकारी एचपी ममगाईं, प्रशिक्षक रविंद्र कुमार, अनूप कुमार, देवेंद्र दानू व देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें