फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से लिंक होने के बावजूद नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/चकराता।
विज्ञापन

इन दिनों जनजातीय क्षेत्र के राशन उपभोक्ताओं को पूर्ति विभाग की हीलाहवाली का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आधार कार्ड से लिंक होने के बाद भी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन भुगतान की मांग पर उपभोक्ताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समस्त कार्ड धारकों ने राशन डीलर के पास अपने आधार कार्ड जमा करा दिए हैं, लेकिन डीलरों द्वारा उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा है कि जिस सदस्य का आधार कार्ड से लिंक नहीं है उनको राशन नहीं मिलेगा। अब तक ग्रामीणों को जनवरी माह का चावल भी नहीं मिल सका है। कहा शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पत्र में पूरण सिंह, वीर सिंह, सूरज जोशी, दौलत राम, दीवान, नारायण दत्त, ज्ञानू, भारती, सागर थापा, भीम सिंह, अरविंद वर्मा, कुंवर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजवीर सिंह, संजय भारती आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें