फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रों को दी आपदा प्रबंधन व कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। कोतवाली पुलिस की ओर से होली एंजिल पब्लिक स्कूल देवली में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के साथ ही कानून की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को आपदा प्रबंधन व जागरूकता जन सहभागिता पर आयोजित कार्यशाला में छात्रों को महिला उत्पीड़न, मदर ट्रैफिक फोर्स, नशा व यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए पढ़ाई के साथ ही छात्रों को जीवन में हर समय काम आने वाले नियम कानूनों की भी जानकारी होनी जरूरी है। इस मौके पर छात्रों को दैवीय आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एसआई पवन कुमार, विपिन कुमार, कांस्टेबल सीमा, सुषमा, शिक्षक विजय प्रकाश जोशी, कुलदीप कुमार, अंबिका जोशी, मंगला, दीपिका ममगांई, प्रवीन अनीता जोशी, मंजू आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें