फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक कार्रवाई न हुई तो करेंगे जनहित याचिका दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए प्रजम का आंदोलन बृहस्पतिवार को 253 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में प्रगतिशील जन मंच ने एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण की प्रक्रिया को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री से तिथि निर्धारित करने की मांग की है। प्रजम ने कहा कि तीन सूत्री मांगों के लिए शुरू किया गया आंदोलन निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक जारी रहेगा। अगर मांगों पर कार्रवाई नही हुई तो निकाय चुनाव के बाद पूर्व की भांति फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रजम ने शुद्ध पेयजल योजना निर्माण के लिए अलकनंदा हाइड्रो पावर कार्पोरेशन की ओर से दिए गए तीन करोड़ की धनराशि के लिए जिलाधिकारी का आंशिक आभार व्यक्त किया है। कहा कि प्रजम मांगों के लिए गढ़वाल आयुक्त व राज्यपाल से वार्ता कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेगा। अन्यथा शुद्ध पेयजल के लिए मार्च तीसरे सप्ताह में सरकार के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी। इस मौके पर सरस्वती नौटियाल, शकुंतला राणा, विमला तिवाड़ी, संग्रामी देवी, दर्शनी देवी, गोदांबरी रावत, सुरेशी, सभासद रामेश्वरी देवी, सुनीता पांडे, मंजू देवी, रजनी व गणेशी आदि धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें