श्रीनगर। जीआईसी पीपलीधार डागर में ‘लोकतंत्र में मतदान का महत्व और लोकतंत्र में जातिवाद घातक है’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में बारहवीं की छात्रा प्रियंका नेगी व ग्यारहवीं के छात्र अमित रावत ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। मनीषा व शुभम रावत ने दूसरा एवं दीक्षा भंडारी , पूनम व चांदनी रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता जसवंत लाल एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे। ब्यूरो